1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शमी बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं लेकिन वे अपनी गलतियों को नहीं छिपा सकते: हसीन जहां

शमी बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं लेकिन वे अपनी गलतियों को नहीं छिपा सकते: हसीन जहां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2018 11:26 pm IST,  Updated : Mar 17, 2018 11:32 pm IST

हसीन जहां ने कहा कि शमी को उनकी गलत हरकतों पर कोई नहीं बचा सकता है, उन्होंने जो भी गलत किया है उसकी कीमत उन्हें चुकानी होगी।

Haseen Jahan- India TV Hindi
Haseen Jahan

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद उनकी पत्नी हसीन जहां ने कहा कि शमी को उनकी गलत हरकतों पर कोई नहीं बचा सकता है, उन्होंने जो भी गलत किया है उसकी कीमत उन्हें चुकानी होगी। कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शमी पर एक फिर कई आरोप लगाकर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। हसीन जहां ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की है कि वे इस मामले को देखें। 

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में हसीन जहां ने कहा, वे एक बड़े गेंदबाज हो सकते हैं लेकिन वे इतने शिक्षित भी हैं कि अपनी गलत हरकतों को छिपा सकें। हसीन जहां ने दावा किया कि बीसीसीआई भी उन्हें नहीं बचा सकती है। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने इस मामले के सामने आने के बाद शमी के कॉन्ट्रैक्ट को तबतक के लिए स्थगित कर दिया है जबतक कि उन्हें इस केस में क्लीन चिट नहीं मिल जाती है।

हसीन जहां ने कहा, बीसीसीआई उनका पक्ष नहीं ले सकती। अगर उन्हें लगता है कि वे एक महान प्लेयर हैं और बीसीसीआई उनका पक्ष लेगी तो उन्हें इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए। इससे पहले शुक्रवार शमी ने इंडिया टीवी से कहा कि वे चाहते हैं कि बीसीसीआई उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की पूरी तरह से जांच करे। शमी ने कहा था कि उन्हें बोर्ड पर पूरा भरोसा है और वह उनके साथ न्याय करेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल