1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी ने पब्लिक की बैंक स्टेटमेंट, बताया हर महीने पत्नी को देता था इतने लाख रुपए

मोहम्मद शमी ने पब्लिक की बैंक स्टेटमेंट, बताया हर महीने पत्नी को देता था इतने लाख रुपए

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 22, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 09:44 pm IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का झगड़ा जगजाहिर है। दोनों ने सरेआम मीडिया के सामने एक दूसरे पर उंगलियां उठाई। हर रोज इस मामले में शमी या हसीन जहां की ओर से कोई ना कोई खुसाला होता रहता है।

मोहम्शमद शमी ने पब्लिक की बैंक स्टेटमेंट, बताया हर महीने पत्नी को देता था इतने लाख रुपए- India TV Hindi
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का झगड़ा जगजाहिर है। दोनों ने सरेआम मीडिया के सामने एक दूसरे पर उंगलियां उठाई। हर रोज इस मामले में शमी या हसीन जहां की ओर से कोई ना कोई खुसाला होता रहता है।

हसीन जहां ने शमी पर बैंक अकाउंट ब्लॉक करने का आरोप लगाया है तो वहीं, शमी अपना बैंक स्टेटमेंट पब्लिक की है। शमी ने कहा कि हसीन ने हाल ही में एक लाख रुपए खाते से निकाले क्योंकि घर खर्च के लिए 1 लाख रूपये महीना काफी होता है। हालांकि, शमी ने अपने बैंक अकाउंट में लेनदेन को लेकर रोक लगा दी। जिसके बाद हसीन ने शमी पर आरोप लगाया कि उन्होंने बेटी और घर खर्चे के पैसे निकालने पर भी रोक लगा दी। 

बैंक स्टेटमेंट
बैंक स्टेटमेंट
मो

इससे पहले शमी ने हसीन पर बीमा में धांधली का आरोप लगाया था। शमी ने कहा था, 'जब मैं एक विदेश दौरे पर था हसीन मुझसे फोन पर कहा था कि बेटी के लिए 15 लाख रुपए का बीमा कराना है। उसकी बात सुनकर मैंने कह दिया था कि ठीक है, मैं तुम्हें पैसे दे दूंगा। विदेश दौरे के बाद जब मैं घर वापस आया तो मैंने बीमा के कागज देखे। हसीन जहां ने हमारी बेटी के नाम केवल 5 लाख रुपए का बीमा कराया था, जबकि बाकी 10 लाख का बीमा उसने खुद के नाम करा रखा था।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल