1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी के लिए खुशखबरी, बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया

मोहम्मद शमी के लिए खुशखबरी, बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 22, 2018 06:13 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 07:17 pm IST

मैच फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद मोहम्मद शमी का कॉन्ट्रैक्ट होल्ड पर था।

मोहम्मद शमी- India TV Hindi
मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के क्रिकेटर मोहम्मद शमी के लिए अच्छी खबर है। पत्नी हसीन जहां के आरोपों की वजह से मुसीबत झेल रहे शमी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ेगा। पत्नी के आरोपों के बाद बीसीसीआई ने शमी के कॉन्ट्रेक्ट को होल्ड पर डाल दिया था लेकिन अब बीसीसीआई ने दोबारा शमी के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ा दिया है। पत्नी हसीन जहां के शमी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त और बीसीसीआई भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के प्रमुख नीरज कुमार से मोहम्मद शमी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने के लिए कहा था क्योंकि वो बीसीसीआई भ्रष्टाचार निरोधक संहिता से संबंधित हैं।  

प्रशासकों की समिति को मिली रिपोर्ट में कहा है गया है कि शमी के खिलाफ आगे किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। इसी के बाद बीसीसीआई ने शमी के कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने 8 मार्च को शमी के कॉन्ट्रैक्ट को रोक दिया था। बीसीसीआई ने शमी को ग्रेड बी में रखा है। शमी शुरू से ही कहते रहे हैं कि वो पूरी तरह से पाक साफ हैं और उन्होंने कभी भी मैच फिक्स नहीं किए। अपनी सफाई में शमी ने कहा था कि वो पैसों के लिए कभी देश से गद्दारी नहीं कर सकते। आपको बता दें कि हसीन जहां ने पश्चिम बंगाल के जाधवपुर थाने में पुलिस ने धारा 498-A, 376, 307, 323, 506, 328 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।

हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि शमी के दूसरी औरतों के साथ अवैध संबंध हैं। अपनी बात के सबूत के लिए उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर शमी की दूसरी औरतों के साथ कई फोटो शेयर कीं। इसके अलावा हसीन ने शमी के दूसरी लड़कियों के साथ चैटिंग के स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए। हालांकि बाद में उन्होंने वो डिलीट कर दिए। हसीन ने शमी पर मारपीट का आरोप भी लगा दिया। हालांकि शमी ने भी मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि वो बेकसूर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल