1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. '1983' की टीम को ट्रेनिंग देने मैदान पर उतरे मोहिंदर अमरनाथ और बलविंदर सिंह संधू

'1983' की टीम को ट्रेनिंग देने मैदान पर उतरे मोहिंदर अमरनाथ और बलविंदर सिंह संधू

 Reported By: IANS
 Published : Apr 08, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 03:48 pm IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ और बलविंदर सिंह संधू भारत की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित फिल्म '83' की टीम की मदद करने के लिए आगे आए हैं।

Mohinder Amarnath and Balwinder Singh Sandhu got off to the field giving training to '83' team- India TV Hindi
Mohinder Amarnath and Balwinder Singh Sandhu got off to the field giving training to '83' team Image Source : PTI

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ और बलविंदर सिंह संधू भारत की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित फिल्म '83' की टीम की मदद करने के लिए आगे आए हैं। यह फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित और रिलायंस इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत तथा मधु मंटेना और विष्णु इंदुरी द्वारा प्रदर्शित की गई है। 

रिलायंस इंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, "जब मोहिंदर 'जिम्मी' अमरनाथ और बलविंदर सिंह संधू आपके साथ हो तो कोई पहाड़ ऊँचा नहीं है।" फिल्म में साकिब सलीम अमरनाथ की भूमिका निभाएंगे जबकि पंजाबी स्टार एमी विर्क तेज गेंदबाज संधू की भूमिका में होंगे। 

फिल्म के मुख्य स्टार रणवीर सिंह हैं, जो कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। वह धर्मशाला में अमरनाथ के साथ टीम रिहर्सल को लेकर बेहद उत्साहित थे। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप तस्वीर साझा की है जिसमें निर्देशक कबीर खान के साथ सम्पूर्ण टीम बलविंदर सिंह संधू और मोहिंदर अमरनाथ के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। 

उन्होंने लिखा है, " 'जिम्मी' एक और केवल एक चैम्पियन मोहम्मद अमरनाथ।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल