1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल के साथ ग्लैमर का तड़का भी लगाती हैं ये महिला खिलाड़ी

क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल के साथ ग्लैमर का तड़का भी लगाती हैं ये महिला खिलाड़ी

 Written By: Lokesh Khera @lokeshkhera29
 Published : Nov 18, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Nov 18, 2018 03:37 pm IST

आइए डालते हैं क्रिकेट जगत की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ियों पर एक नजर-

ellyse perry- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐलिस पेरी Image Source : INSTAGRAM: ELLYSE PERRY

इस समय आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप का रोमांच चरम पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों का नाम सामने आ चुका है। इनमें भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है। क्रिकेट के मैदान पर महिलाए अपने दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ मैदान के बाहर अपने ग्लैमर से भी लोगों का दिल जीतती है। अगर आप अभी तक महिला क्रिकेटर्स को फॉलो नहीं करते हैं तो आप हमारी इन तस्वीरों को देखकर उनके फैन बन जाएंगे। आइए डालते हैं क्रिकेट जगत की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ियों पर एक नजर-

ऐलिस पेरी

ऑस्ट्रेलिया टीम की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस खिलाड़ी ऐलिस पेरी अपने खेल के साथ-साथ अपनी सुंदरता के लिए भी चर्चा में रहती है। ऐलिस पैरी ऑस्ट्रेलिया की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट और फुटबॉ दोनों ही वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। अकसर ऐलिस पेरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती रहती है।

सारा जेन टेलर

इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर अपने आक्रामक खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर है। सारा की गिनती विश्व की सबसे खुबसूरत महिला क्रिकेटरों में की जाती है। सारा इंग्लैंड के लिए वनडे में सलामी बल्लेबाज का किरदार निभाती है। 2013 में उन्हें महिला टी20 महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। 

हॉली फर्लिंग

ऑस्ट्रेलिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में हॉली फर्लिंग का भी नाम शामिल है। हॉली ने क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच खेलकर की थी। इस मैच में उन्होंने 9 विकेट हासिल कर सबको हैरान किया था। अपनी खेल के साथ-साथ उन्होंने अपनी सुंदरता से भी लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

स्मृति मंधाना

सुंदरता की बात हो और किसी भारतीय खिलाड़ी का नाम ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी अपने ग्लैमर लुक से लाखों दिल जीत चुकी है। इसके अलावा स्मृति इंग्लैंड की किया सूपर लीग के अलावा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में भी हिस्सा ले चुकी है।

डेन वान निएकर

साउथ अफ्रीकी महिला टीम की मौजूदा कप्तान डेन वान निएकर भी अपने खूबसूरती को लेकर अकसर चर्चाओं में रहती है। हाल ही में उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी मारिजैन कप्प से शादी भी की है। इसी के साथ आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में एक साथ बल्लेबाजी करने वाला यह पहला शादीशुदा जोड़ा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल