1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सट्टेबाजी पर आईसीसी का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा हैं भारतीय सट्टेबाज

सट्टेबाजी पर आईसीसी का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा हैं भारतीय सट्टेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 19, 2018 08:34 am IST,  Updated : Oct 19, 2018 08:34 am IST

पाकिस्तान के लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने गुरूवार को स्वीकार किया कि उन्होंने मैच फिक्स करने के लिए भारतीय सट्टेबाज अनु भट्ट से पैसे लिए थे।

ICC Meeting- India TV Hindi
ICC Meeting Image Source : GETTY IMAGES

आईसीसी श्रीलंका क्रिकेट में भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों की जांच करने में लगा है लेकिन इसकी भ्रष्टाचार रोधी इकाई के अधिकारी एलेक्स मार्शल ने एक चौंकाने वाले तथ्य का खुलासा किया है। मार्शल के मुताबिक भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल ज्यादातर सट्टेबाज भारतीय हैं। इस हफ्ते के शुरू में श्रीलंका के महान खिलाड़ी सनत जयसूर्या आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उल्लघंन करने वाले इस द्वीपीय देश के पहले खिलाड़ी बने। Also Read: दानिश कनेरिया ने 6 साल के बाद फिक्सिंग में शामिल होने की बात मानी: रिपोर्ट

Highlights

  • ICC की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
  • जांच में भारतीय सट्टेबाजों की संख्या सबसे ज्यादा
  • दानिश कनेरिया ने भी भारतीय शख्स से पैसे लेने की बात कुबूली थी

हालांकि जयसूर्या पर फिक्सिंग का आरोप नहीं लगा है कि लेकिन उन्हें जांच करने वाले अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं देने का दोषी पाया गया। हाल में आईसीसी की एसीयू ने इंग्लैंड और श्रीलंकाई क्रिकेटरों से जुड़े सक्रिय भ्रष्ट व्यक्तियों के बारे में सूचना साझा की थी। 

ये पूछने पर कि क्या सारे सक्रिय सट्टेबाज स्थानीय हैं तो आईसीसी की एसीयू के महाप्रबंधक मार्शल ने कहा, ‘‘श्रीलंका में स्थानीय और भारतीय सट्टेबाज दोनों थे। लेकिन दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में सबसे ज्यादा सट्टेबाज भारतीय हैं।’’ मार्शल का ये खुलासा हालांकि हैरानी भरा नहीं है क्योंकि पाकिस्तान के लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने गुरूवार को स्वीकार किया कि उन्होंने मैच फिक्स करने के लिए भारतीय सट्टेबाज अनु भट्ट से पैसे लिए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।