1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर धोनी करते नंबर तीन पर बल्लेबाजी तो तोड़ सकते थे कई बड़े रिकॉर्ड - गौतम गंभीर

अगर धोनी करते नंबर तीन पर बल्लेबाजी तो तोड़ सकते थे कई बड़े रिकॉर्ड - गौतम गंभीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2020 09:32 am IST,  Updated : Jun 14, 2020 09:32 am IST

गंभीर ने कहा "अगर धोनी भारतीय टीम की कप्तानी नहीं करते तो वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते, तब वर्ल्ड क्रिकेट को एक अलग ही खिलाड़ी देखने को मिलता।"

MS Dhoni Batted No 3 could have broken more records Gautam Gambhir- India TV Hindi
MS Dhoni Batted No 3 could have broken more records Gautam Gambhir Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल ही में पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की तारीफों में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने कहा है कि अगर धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी नहीं की होती तो वह भारत के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते और कई रिकॉर्ड बनाते।

स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में गंभीर ने कहा "वर्ल्ड क्रिकेट ने एक चीज मिस की है और वो है एमएस धोनी का नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना। अगर धोनी भारतीय टीम की कप्तानी नहीं करते तो वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते, तब वर्ल्ड क्रिकेट को एक अलग ही खिलाड़ी देखने को मिलता। हो सकता है तब वह कई और ज्यादा रन बनाते और साथ ही कई अन्य रिकॉर्ड भी तोड़ते।"

गंभीर ने आगे कहा "रिकॉर्ड को भूल जाइए, वो तो होते ही टूटने के लिए हैं, वह इस समय दुनिया के सबसे रोमांचक क्रिकेट हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में धोनी इस समय फ्लैट विकेट पर दुनिया के क्वालीटी गेंदबाजों के खिलाफ खेलते हैं। आप श्रीलंका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज को देखिए, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की गुणवत्ता के साथ वर्तमान स्थिति को देखते हुए धोन शायद सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।"

ये भी पढ़ें - इंग्लैंड दौरे पर स्वार्थी होकर क्रिकेट खेलेंगे सरफराज अहमद, कहा अब टीम नहीं खुद के बारे में सोचूंगा

16 साल के लंबे करियर ने धोनी ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं। धोनी ने इनमें से 70 प्रतिशत रन नंबर चार और पांच पर ही बल्लेबाजी करतेहुए बनाए हैं। धोनी ने जहां 3169 रन नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं तो 4164 रन उन्होंने नंबर 5 पर बनाए हैं। धोनी ने 16 बार भारत के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी की जिस दौरान उन्होंने 993 रन बनाए। धोनी ने आखिरी बार भारत के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी 2009 में की थी।

भारतीय कप्तानी मिलने से पहले धोनी ने भारत के लिए 46 से अधिक की औसत से 4132 रन बनाए थे, वहीं कप्तानी मिलने के बाद उन्होंने 53 से अधिक की औसत से 7703 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल