1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी किसी भी खिलाड़ी को चम्मच से दूध पिलाना पसंद नहीं करते थे - प्रज्ञान ओझा

धोनी किसी भी खिलाड़ी को चम्मच से दूध पिलाना पसंद नहीं करते थे - प्रज्ञान ओझा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 17, 2020 10:50 am IST,  Updated : Aug 17, 2020 10:50 am IST

टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज रहे प्रज्ञान ओझा ने बताया कि कैसे इयान बेल को आउट करने के लिए धोनी ने दिलचस्प सलाह दी थी।   

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : BCCI

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी विकेटों के पीछे से पूरे मैच को अपने मास्टरमाइंड दिमाग द्वारा चलाते थे। इनता ही नहीं कीपिंग करते समय वो अपने गेंदबाजों को सलाह भी देते नजर आते रहते थे कि किस बल्ल्लेबाज के खिलाफ कब, कहाँ और कैसे गेंद डालकर उसे चलता किया जा सकता है। इस कड़ी में अक्सर धोनी की आवाज स्टंप माइक पर कुलदीप व चहल को सलाह देते सुनाई दी है। जिस पर फैंस काफी मजे भी लेते हैं। ऐसी ही एक घटना का टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज रहे प्रज्ञान ओझा ने जिक्र किया है। ओझा ने बताया कि कैसे इयान बेल को आउट करने के लिए धोनी ने दिलचस्प सलाह दी थी। 

ओझा ने इयान बेल को आउट करने के प्लान के बारे में बताते हुए क्रिकेटनेक्सट से बातचीत में कहा, ''धोनी के साथ बेस्ट पल वे थे, जब हम इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहे थे। धोनी ने विकेट के पीछे से कहा था कि ओज्ञा इसकी घंटी बजा दे। बेहद तनाव के पलों में यह मजाकिया पल थे। वह हर चीजों को शांत रखने का हर संभव प्रयास करते थे। उनके मजाक दूसरे के अपमान के बिना आते थे।''

इतना ही नहीं धोनी को एक महान कप्तान बताते हुए ओझा ने कहा, "जिन कप्तानों के साथ मैं खेला हूं, उनमें धोनी बेस्ट हैं। मुझे यह भी स्वीकार करना होगा कि गेंदबाजों के कप्तान थे। यह बल्लेबाजी आधारित गेम है। कप्तान आपको समर्थन देता है और आत्मविश्वास देता है। लेकिन वह हमेशा कहते थे कि गेंदबाज आपको मैच जिताते हैं। मैच से पहले धोनी पिच का विश्लेषण करते और खिलाड़ियों से बात करते थे।''

उन्होंने आगे कहा, ''वह हमेशा हमें गाइड करते, विकेट के पीछे लगे माइक से आप उनके सुझावों को सुन सकते हैं। यदि आप कुलदीप यादव से बात करेंगे तो वह बताएंगे कि धोनी कभी सीधी बात नहीं कहते थे। वह आपको क्ल्यू देते थे, आपको उसे समझना होता था। वह चाहते थे कि आप इंटेलिजेंट बनें। वह आपको चम्मच से दूध नहीं पिलाते थे। आपको स्वयं ही खोजना होता था कि आपको क्या करना है।''

बता दें कि भारत को अपनी कप्तानी आईसीसी की तीनो ट्रॉफी जिताने वाले एकमात्र कप्तान धोनी ने 15 अगस्त को अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। जिसके बाद से क्रिकेट जगत में उनके अचानक से संन्यास लेने पर सभी भाव विभोर हैं। हलांकि अब धोनी 19 सितंबर से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते जरूर नजर आएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल