1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत को वनडे सीरीज जिताने के लिए एम एस धोनी ने की खास तैयारी

भारत को वनडे सीरीज जिताने के लिए एम एस धोनी ने की खास तैयारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2019 11:12 am IST,  Updated : Jan 17, 2019 11:12 am IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच 18 जनवरी को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी। तीसरा मैच कल यानी शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है और तीसरे मैच से पहले एम एस धोनी ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। धोनी ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया और कई शॉट खेले। बीसीसीआई ने धोनी का ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले एम एस धोनी बेहतरीन लय में नजर आते हुए।'

आपको बता दें कि सीरीज में अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में धोनी ने अर्धशतक लगाए हैं। पहले मैच में अर्धशतक लगाने के बावजूत भी उन्हें खासा आलोचना झेलनी पड़ी थी। लेकिन अगले मैच में उन्होंने भारत को जीत जीत दिलाकर आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए थे।

दूसरे मुकाबले में धोनी ने 54 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेलकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी। धोनी की उस पारी की बदौलत भारत ने सीरीज में वापसी कर ली थी। आपको बता दें कि फाइनल मैच से पहले भारत के कई खिलाड़ी प्रैक्टिस करते नजर आए।

इस दौरान अंबाती रायडू कोच रवि शास्त्री से बातचीत करते और रणनीति बनाते देखे गए। वहीं, शिखर धवन भी बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए। साफ है कि भारतीय टीम फाइनल जीतने के लिए जी जान से जुटी है और टीम का इरादा टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाने का होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल