1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: देखिए जब धोनी और जीवा ने किया बेसन के लड्डू पर अटैक

VIDEO: देखिए जब धोनी और जीवा ने किया बेसन के लड्डू पर अटैक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Oct 15, 2017 12:54 pm IST

धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ एक क्यूट सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी और जीवा बेसन के लड्डू पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ही लड्डू को एक ओर से धोनी और दूसरी ओर से जीवा खाने की कोशिश कर रही है।

DHONI WITH ZIVA- India TV Hindi
DHONI WITH ZIVA

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सिरीज़ 1-1 पर खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया को अगली सिरीज़ न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से खेलनी है। उससे पहले खिलाड़ी अपने घरवालों को वक्त बिता रहे हैं। खाली समय में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ जमकर मस्ती करते हैं।

धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ एक ऐसा ही क्यूट सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी और जीवा बेसन के लड्डू पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ही लड्डू को एक ओर से धोनी और दूसरी ओर से जीवा खाने की कोशिश कर रही है।

धोनी अक्सर बेटी जीवा के साथ ऐसे क्यूट से वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। जिसे फैंस ज्यादा से ज्यादा संख्या लाइक और शेयर करते हैं। गौरलतब है कि हाल ही में रांची टी 20 के दौरान जब टीम इंडिया रांची में धोनी के घर गई थी तो कप्तान विराट कोहली ने भी जीवा के साथ मस्ती करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल