1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुछ इस अंदाज में रोहित शर्मा ने युवराज सिंह का किया मुंबई इंडियंस टीम में स्वागत

कुछ इस अंदाज में रोहित शर्मा ने युवराज सिंह का किया मुंबई इंडियंस टीम में स्वागत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2018 10:31 am IST,  Updated : Dec 20, 2018 01:02 pm IST

युवराज सिंह ने ट्विटर पर मुंबई इंडियंस की टीम के प्रति अपनी खुशी प्रकट की और जल्द ही टीम के साथ जुड़ने की बात कही। इसी के जवाब में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने युवराज को कहा नायकों के शहर में आपका स्वागत है।

yuvraj singh- India TV Hindi
yuvraj singh Image Source : PTI

आईपीएल 2019 की नीलामी में युवारज सिंह को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज पर खरीद अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई द्वारा नीलामी में खरीदे जाने के बाद युवराज सिंह ने ट्विटर पर मुंबई इंडियंस की टीम के प्रति अपनी खुशी प्रकट की और जल्द ही टीम के साथ जुड़ने की बात कही। इसी के जवाब में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने युवराज को कहा नायकों के शहर में आपका स्वागत है।

18 दिसंबर को हुई नीलामी में युवराज सिंह पर हर किसी की नजरें थी। पिछले सीजन में पंजाब की तरफ से खेले युवराज सिंह ने 8 मैचों में मात्र 65 रन बनाए थे। जिस वजह से पंजाब की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। हर किसी को लग रहा था कि युवराज सिंह को इस नीलामी में कोई नहीं खरीदेगा और उनका क्रिकेट करियर यहीं समाप्त हो जाएगा।

नीलामी के पहले राउंड में किसी ने युवराज सिंह पर बोली नहीं लगाई, लेकिन दूसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने उन पर विश्वास जताते हुए 1 करोड़ के उनके बेस प्राइज पर बोली लगा दी। मुंबई के अलावा किसी और खिलाड़ी ने उन पर बोली नहीं लगाई जिस वजह से युवराज सिंह 1 करोड़ रुपए में मुंबई के हो गए।

नीलामी में मुंबई की टीम शामिल होने के बाद युवराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा "मैं मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं, सीजन शुरु करने के लिए मैं तैयार हूं।" इसी ट्वीट में युवराज ने रोहित को टैग करते हुए लिखा "जल्द मिलेंगे"

इसी ट्विट का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और इसी के साथ उन्होंने लिखा "नायकों के शहर में आपका स्वागत है।"

अब हर किसी को उम्मीद रहेगी कि युवराज इस सीजन में अच्छा परफॉर्म करके अपने प्रतिद्वंदियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल