1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : सीजन-14 के दूसरे भाग में मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, चेन्नई से पहला मुकाबला

IPL 2021 : सीजन-14 के दूसरे भाग में मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, चेन्नई से पहला मुकाबला

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 17, 2021 04:50 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 04:50 pm IST

लीग में पहला मैच मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबुधाबी में खेला जाएगा।

IPL 2021, Mumbai Indians, Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, Rohit Sharma, mumbai indians ipl sc- India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे भाग की शुरुआत रविवार, 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। लीग का पहला मैच मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबुधाबी में खेला जाएगा। लीग के पहले हिस्से में 29 मैच खेले गए थे और अब बचे हुए 31 मैचों और खेले जाने हैं।

सीजन-14 के पहले भाग में मुंबई की टीम कुल 7 मैच खेली है जिसमें उसे चार में जीत मिली है जबकि तीन मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पॉइंट्स टेबल में टीम चौथे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : यूएई पहुंचते ही 'गरजे' पोलार्ड, मुबई इंडियंस के लिए किया यह दावा !

ऐसे में आइए जानते हैं पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई की टीम का क्या है दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल-

DATE DAY MATCH TIME VENUE
19 सितंबर रविवार मुंबई vs चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स शाम 7:30 बजे दुबई
23 सितंबर गुरुवार मुंबई vs कोलकाता नाइटराइडर्स शाम 7:30 बजे अबू धाबी
26 सितंबर रविवार मुंबई vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे दुबई
28 सितंबर गुरुवार मुंबई vs पंजाब किंग्‍स शाम 7:30 बजे अबू धाबी
02 अक्‍टूबर शनिवार मुंबई vs दिल्‍ली कैपिटल्‍स दोपहर 3:30 बजे शारजाह
05 अक्‍टूबर मंगलवार मुंबई vs राजस्‍थान रॉयल्‍स शाम 7:30 बजे शारजाह
08 अक्‍टूबर शुक्रवार मुंबई vs सनराइजर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे अबू धाबी
यह भी पढ़ें- IPL 2021 : सीजन-14 के दूसरे भाग के लिए RCB से जुड़े तीन नए खिलाड़ी, जानें कैसा है पूरा स्क्वाड

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड-

रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स नीशम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कुणाल पांड्या, मार्को जानसेन , मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युद्धवीर सिंह।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल