1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में पाकिस्तानी खिलाड़ी की जगह खेलेगा टीम इंडिया का ये बल्लेबाज

इंग्लैंड में पाकिस्तानी खिलाड़ी की जगह खेलेगा टीम इंडिया का ये बल्लेबाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2019 10:51 am IST,  Updated : Aug 26, 2019 10:51 am IST

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय सत्र में अंतिम तीन काउंटी चैंपयनशिप मैचों में इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट का हिस्सा होंगे।

murali vijay- India TV Hindi
इंग्लैंड में पाकिस्तानी खिलाड़ी की जगह खेलेगा टीम इंडिया का ये बल्लेबाज Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय सत्र में अंतिम तीन काउंटी चैंपयनशिप मैचों में इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट का हिस्सा होंगे। तमिलनाडु का यह सलामी बल्लेबाज पाकिस्तान के अजहर अली की जगह लेगा।

समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मुरली विजय सत्र के अंतिम तीन स्पेकसेवर्स काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए विदेशी खिलाड़ी के रूप में क्लब से जुड़ रहे हैं।’’ विजय को अली की जगह टीम में शामिल किया गया है जिन्हें इसी महीने पाकिस्तान ने वापस बुला लिया था।

विजय ने भारत की ओर से 61 टेस्ट में 38.28 की औसत से 3982 रन बनाए जिसमें 167 रन उनका शीर्ष स्कोर रहा। दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 131 प्रथम श्रेणी मैचों में 42.79 के औसत से 9116 रन बनाए हैं जिसमें उनका शीर्ष स्कोर 266 रन है। वह पिछले सत्र में एसेक्स की ओर से तीन काउंटी मैचों में खेले थे और 64.60 के औसत से 300 से अधिक रन बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल