1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे रहाणे का छलका दर्द, वापसी को लेकर दिया ये बड़ा बयान

लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे रहाणे का छलका दर्द, वापसी को लेकर दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 03:55 pm IST

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा हैं, लेकिन लिमिटेड फॉर्मेट की टीम से वह लंबे समय से बाहर चल रहे हैं।

 लंबे समय से वनडे टीम...- India TV Hindi
 लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे रहाणे का छलका दर्द, वापसी को लेकर दिया ये बड़ा बयान Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा हैं, लेकिन लिमिटेड फॉर्मेट की टीम से वह लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। रहाणे ने आखिरी बार फरवरी 2018 में टीम इंडिया की ओर से वनडे मैच खेला था। हालांकि रहाणे को उम्मीद है कि वह वनडे टीम में वापसी करेंगे। अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी अंतररात्मा की आवाज है कि लिमिटेड फॉर्मेट टीम में वापसी करेंगे और वह तीनों प्रारूपों को खेलने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहे है।

रहाणे ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता से बातचीत में कहा, ‘‘मैं वनडे क्रिकेट में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, चाहे सलामी बल्लेबाजी हो या नंबर चार पर। मेरी अंतरआत्मा ऐसा कह रही है, मैं वनडे क्रिकेट में वापसी करना चाहता हूं।’’ मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे मौका कब मिलेगा इस बारे में नहीं पता है। यह सब अपने आप में सकारात्मक रहने और अपनी क्षमता को जानने के बारे में है।’’ 

टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए हालांकि रहाणे के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी करने में परेशानी नहीं होगी लेकिन मुंबई के उनके साथ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इस जगह पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहले से ही रोहित शर्मा और शिखर धवन की जगह पक्की है। रहाणे से पूछा गया कि वनडे में वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पारी शुरू करने का लुत्फ उठाया है, लेकिन चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने में भी मुझे कोई परेशानी नही है। मैंने दोनों स्थान पर बल्लेबाजी को लेकर सहज हूं।’’

देश के लिए 90 वनडे खेलने वाले रहाणे ने कहा, ‘‘कुछ समय तक नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के बाद फिर से अचानक पारी शुरू करना और उससे सामांजस्य बैठाना बहुत कठिन है, जो मैंने किया था। यह कहना कठिन है कि मुझे कौन सा स्थान पसंद है। मैं दोनों में अच्छा कर सकता हूं।’’

टेस्ट टीम के उपकप्तान रहने से भारतीय टी20 टीम में वापसी पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं टी20 क्रिकेट में किसी का अनुसरण नहीं करता हूं। मैं अंदर से बाहर की तरफ शॉट खेलना पसंद करता हूं।"

चार साल पहले अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले रहाणे ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आप अपने शॉट्स के बारे में सुनिश्चित हैं, तो आपको उसे खेलना चाहिए। अगर मैं 18वें ओवर में खेल रहा हूं तो मेरा लक्ष्य होगा कि मैं अपनी स्ट्राइक रेट को 150-160 तक कैसे पहुंचा सकता हूं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल