1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने वाले टी नटराजन ने मुंडवाया सिर, देखें PHOTO

ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने वाले टी नटराजन ने मुंडवाया सिर, देखें PHOTO

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2021 04:48 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 04:49 pm IST

भारत के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने अपना सिर मुंडा लिया है और अपने बालों को तमिलनाडु के थारमंगलम स्थित श्री कैलासनाथर स्वामी मंदिर में अर्पित किया है।

ऑस्ट्रेलिया में धमाल...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने वाले टी नटराजन ने मुंडवाया सिर, देखें PHOTO Image Source : GETTY IMAGES

भारत के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने अपना सिर मुंडा लिया है और अपने बालों को तमिलनाडु के थारमंगलम स्थित श्री कैलासनाथर स्वामी मंदिर में अर्पित किया है। नटराजन ने रविवार को अपना एक फोटो शेयर किया जिसमें वह बिना बालों के मंदिर के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। नटराजन ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "अच्छा महसूस कर रहा हूं।"

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी नटराजन भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर गए थे लेकिन वहां जसप्रीत बुमराह, शमी, उमेश यादव जैसे दिग्गज गेंदबाजों के चोटिल होने के बाद उन्हें तीनों फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला। ब्रिसबेन टेस्ट में डेब्यू करते हुए नटराजन ने पहली पारी में ही तीन विकेट चटकाए जिसमें मार्नस लाबुशेन जैसे बड़े खिलाड़ी का विकेट भी शामिल था। टेस्ट  डेब्यू से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी नटराजन ने अपने डेब्यू वनडे में 2 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद उन्होंने तीन मैचों की T20 सीरीज में सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए।

IND vs ENG : कोहली को आउट करने के प्लान पर बोले मोईन अली, 'उनके अंदर नहीं है कोई कमी'

गौरतलब है कि जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराकर स्वदेश लौटी थी, तो नटराजन का अपने गांव चिन्नापामपट्टी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। उन्हें माला पहनाई गई और रथ में बैठाकर सड़कों पर उनकी यात्रा निकली।

गांव पहुंचने पर नटराजन ने प्रेस कान्फ्रैंस में कहा, "मैं भारत के लिए खेलने को लेकर अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। यह एक सपने की तरह था। मुझे कोचों, खिलाड़ियों का बहुत समर्थन मिला। उन्होंने मुझे बहुत समर्थन दिया और प्रेरित किया। मैं उनके समर्थन के कारण अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम था।"

नटराजन ने कहा कि उन्हें विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे दोनों की कप्तानी में खेलने में मजा आया। दोनों ने भरपूर साथ दिया और उन्हें काफी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, "कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मुझे बहुत अच्छी तरह से संभाला। उनके पास कहने के लिए सकारात्मक चीजें थीं और उन्होंने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया। मुझे उन दोनों के साथ खेलने में बहुत मजा आया।"

पुजारा ने खोला राज, ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बाउंसर से कंधा हो गया था खूनी

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल