1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें कौन हैं IPL 2021 की नीलामी के सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी

जानें कौन हैं IPL 2021 की नीलामी के सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 13, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 07:56 pm IST

IPL 2021 के सत्र के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में पूर्व स्पिन गेंदबाज दिलीप दोशी के पुत्र नयन दोशी सबसे उम्रदराज और अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

जानें कौन हैं IPL 2021 की...- India TV Hindi
जानें कौन हैं IPL 2021 की नीलामी के सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| आईपीएल 2021 के सत्र के लिए इस महीने होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में बाएं हाथ के भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज दिलीप दोशी के पुत्र नयन दोशी सबसे उम्रदराज और अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

Watch : लगातार 25वीं पारी में भी पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक, आंकड़े ऐसे जिसे जानकर होगी हैरानी

आईपीएल की नीलामी में 292 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जिसमें 42 वर्षीय नयन सबसे उम्रदराज और 16 साल के नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। नयन और नूर अहमद की रिजर्व प्राइस 20-20 लाख रुपये तय की गई है। नयन ने सौराष्ट्र, राजस्थान रॉयल्स और सरे के लिए 2001 से 2013 के बीच कुल 70 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

WATCH : भारत में एक साल बाद स्टेडियम में लौटे दर्शक, इस तरह का दिखा उत्साह

16 वर्ष के ही नागालैंड के खिरिएवित्सो केन्से भी नीलामी में शामिल किए गए सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले महीने हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात विकेट लिए थे। खिरिएवित्सो की रिजर्व प्राइस 20 लाख रुपये तय की गयी है। नीलामी में 164 भारतीय, 125 विदेशी और तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सदस्य देशों के खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल