1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच पद से हटे नील मैकेंजी, बताया ये कारण

बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच पद से हटे नील मैकेंजी, बताया ये कारण

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 06:23 pm IST

मैकेंजी ने कहा,‘‘हां मैंने त्यागपत्र दे दिया है। इसका एकमात्र कारण परिवार से दूर रहना था। कोविड का यह दौर और कार्यक्रम को देखते हुए अपने युवा परिवार से दूर रहना बहुत मुश्किल था।’’   

Neil McKenzie removed from Bangladesh's batting coach position, explains this reason- India TV Hindi
Neil McKenzie removed from Bangladesh's batting coach position, explains this reason Image Source : GETTY IMAGE

ढाका। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज नील मैकेंजी पारिवारिक कारणों से बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच पद से हट गये हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 44 वर्षीय मैकेंजी को जुलाई 2018 में सीमित ओवरों की टीम के लिये बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया था। 

उन्होंने गुरुवार को बीसीबी को अपने फैसले से अवगत कराया। 

मैकेंजी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा,‘‘हां मैंने त्यागपत्र दे दिया है। इसका एकमात्र कारण परिवार से दूर रहना था। कोविड का यह दौर और कार्यक्रम को देखते हुए अपने युवा परिवार से दूर रहना बहुत मुश्किल था।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मुझे बांग्लादेश क्रिकेट का हिस्सा बनना बहुत पसंद रहा और हमेशा उसके लिये मेरे दिल में जगह रहेगी। मैं भाग्यशाली था कि मैंने बहुत अच्छे खिलाड़ियों के साथ काम किया।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल