1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मांसपेशियों में चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटेंगे नेट गेंदबाज पोरेल

मांसपेशियों में चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटेंगे नेट गेंदबाज पोरेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 08:06 pm IST

बंगाल के उभरते हुए तेज गेंदबाज इशान पोरेल को नेट सत्र के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश वापस भेज दिया गया है।

मांसपेशियों में चोट...- India TV Hindi
मांसपेशियों में चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटेंगे नेट गेंदबाज पोरेल Image Source : TWITTER/@ISHAN_IP55

नई दिल्ली। बंगाल के उभरते हुए तेज गेंदबाज इशान पोरेल को नेट सत्र के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश वापस भेज दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘इशान पोरेल की पैर की मांसपेशियों में चोट है और वह पिछले कुछ दिनों से भारत में ही है। यह पैर की मांसपेशियों की चोट है लेकिन इसके स्तर का पता राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में आकलन के लिए जाने पर ही चलेगा।’’

टी नटराजन को पहले ही मुख्य टीम में शामिल कर लिया गया है और ऐसे में पूरी तरह से नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम के साथ सिर्फ उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी बचे हैं। शुरुआत में पोरेल, त्यागी, नटराजन और कमलेश नागरकोटी को नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया था। नागरकोटी हालांकि टीम के आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले ही हट गए थे क्योंकि चोटिल होने के डर के कारण उनके गेंदबाजी के बोझ के प्रबंधन की जरूरत थी।

न्यूजीलैंड दौरे पर 3 और पाकिस्तानी क्रिकेटर पाए गए कोरोना पॉजिटिव

इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे पोरेल को मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी के अलावा पिछले सत्र में न्यूजीलैंड के ए दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें चार नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में चुना गया। इससे पहले 2018 में अंडर-19 विश्व कप के बाद चोटिल होने के कारण पोरेल ने लंबा ब्रेक लिया था लेकिन पिछले घरेलू सत्र में अच्छी वापसी की।

इयान चैपल ने की इस शॉट को बैन करने की मांग कहा, गेंदबाज को करना चाहिए शिकायत

सूत्र ने कहा, ‘‘अगर यह ग्रेड एक की चोट है तो पूरी आशंका है कि पोरेल मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं खेल पाएगा जो बंगाल के लिए अच्छी खबर नहीं है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि बेंगलुरू में उनका रिहैबिलिटेशन कैसे चलता है। उम्मीद करते हैं कि वह लंबे समय तक बाहर नहीं रहेगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल