1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस महीने के अंत तक चुन लिए जाएंगे नए चयनकर्ता : सौरव गांगुली

इस महीने के अंत तक चुन लिए जाएंगे नए चयनकर्ता : सौरव गांगुली

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 08:32 pm IST

गांगुली ने कहा, ‘‘नई सीएसी का गठन किया गया है और इस महीने के अंत तक नए चयनकर्ताओं का चयन हो जाना चाहिए।’’   

Sourav Ganguly - India TV Hindi
New selectors to be selected by the end of this month: Sourav Ganguly  Image Source : TWITTER

मुंबई। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि चयन समिति में दो नए सदस्यों का चयन इस महीने के अंत तक कर लिया जाएगा। बीसीसीआई ने पांच सदस्यीय पैनल में अध्यक्ष एमएसके प्रसाद (दक्षिण क्षेत्र) और गगन खोड़ा (पश्चिम क्षेत्र) की जगह लेने के लिए आवेदन मंगाए थे। बीसीसीआई ने हाल में नई क्रिकेट सलाहकार समिति का गठन किया था जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ियों मदनलाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक को जगह मिली थी। 

गांगुली ने कहा, ‘‘नई सीएसी का गठन किया गया है और इस महीने के अंत तक नए चयनकर्ताओं का चयन हो जाना चाहिए।’’ 

चयनकर्ता के पद के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटरों अजित अगरकर, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, अमय खुरसिया और नयन मोंगिया ने भी आवेदन किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।