1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Final : न्यूजीलैंड ने किया हेलमेट पर वार मगर भारत ने नहीं मानी हार, जानें मैच के दूसरे दिन की 5 बड़ी बातें

WTC Final : न्यूजीलैंड ने किया हेलमेट पर वार मगर भारत ने नहीं मानी हार, जानें मैच के दूसरे दिन की 5 बड़ी बातें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 20, 2021 09:14 am IST,  Updated : Jun 20, 2021 09:17 am IST

विराट कोहली के टॉस हारते ही भारतीय फैन्स की धड़कने तेज हो गई थी, हर किसी को लग रहा था कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज लहराती हुई गेंदों के साथ भारत को यह मैच आसानी से हरा देंगे।

New Zealand attacked the helmet but India did not give up, know 5 big things about the second day of- India TV Hindi
New Zealand attacked the helmet but India did not give up, know 5 big things about the second day of the match Image Source : GETTY IMAGES

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथहैंपटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिफ का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया जिस वजह से दूसरे दिन दोनों कप्तान टॉस के लिए उतरे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली के टॉस हारते ही भारतीय फैन्स की धड़कने तेज हो गई थी, हर किसी को लग रहा था कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज लहराती हुई गेंदों के साथ भारत को यह मैच आसानी से हरा देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आइए जानते हैं मैच के पहले दिन की 5 बड़ी बातें

रोहित-गिल की सॉलिड शुरुआत

जब हर किसी को लग रहा था कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज भारत को ज्यादा देर मैदान पर टिकने नहीं देंगे, तब अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने युवा टैलेंट शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को सॉलिड शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 62 रन भी जोड़े। इस दौरान उन्होंने 121 गेंदों का सामना किया जो भारत के नजरिए से काफी अच्छा रहा।

न्यूजीलैंड ने किसी गिल-पुजारा के हेल्मेट पर वार

शुरुआत में जब न्यूजीलैंड विकेट लेने में असफल रहा तो उनके गेंदबाजों ने बाउंसर से भारतीय बल्लेबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। पहले काईल जैमिसन ने शुभमन गिल के हेल्मेट पर 17वें ओवर के दौरान प्रहार किया। कन्कशन नियम के अनुसार जब भी गेंद बल्लेबाज के सर पर लगती है तो टीम के फिजियो को बल्लेबाज से आकर मुआयना करना होता है। जिस वजह से मैच थोड़ी देर रुक गया था। इसके बाद 37वें ओवर में नील वैगनर ने पुजारा के हेलमेट पर वार किया। इस खतरनाक बाउंसर से पुजारा के हेलमेट का सेफ्टी गार्ड मैदान पर बिखर गया। मगर भारत ने फिर भी न्यूजीलैंड के सामने घुटने नहीं टेके।

कप्तान-उप कप्तान ने भारत को संभाला

जब सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ चेतेश्वर पुजार को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था तब विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हो चुकी है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इन दोनों ने ही न्यूजीलैंड को और कोई विकेट नहीं लेने दिया।

कोहली ने हासिल किया एक और कीर्तिमान

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली ने 124 गेंदों पर 44 रन बना लिए हैं। इन रनों की मदद से कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट 7500 रन पूरे कर लिए। कोहली टेस्ट में ये कारनामा करने वाले 42वें जबकि छठे भारतीय खिलाड़ी है। कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ये कारनामा कर चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि कोहली ने गावस्कर के बराबर 154 पारियों में 7500 रन पूरे करने का कमाल किया है। कोहली टेस्ट में अभी तक 27 शतक और 25 अर्धशतक बना चुके हैं।

मैच में खराब रोशनी ने कई बार डाली खलल

जिस तरह न्यूजीलैंड के गेंदबाजों और भारतीय बल्लेबाजों के बीच जंग देखने को मिल रही है उसकी वजह से वर्ल्ड टेस्ट मैच का रोमांच काफी बढ़ा हुआ है, लेकिन इस रोमांच में खराब रोशनी ने दूसरे दिन कई बार खलल डाली जिस वजह से मैच को कई बार रोका गया। टी टाइम से पहले खराब रोशन के कारण मैच रोका गया, वहीं टी टाइम के बाद भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। फैन्स को उम्मीद थी कि उन्हें दूसरे दिन 90 ओवर का पूरा खेल देखने को मिलेगा, लेकिन खराब रोशनी की वजह से 64.4 ओवर के बाद ही दिन की समाप्ति की घोषणा कर दी गई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल