1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 में 4 विकेट से दी मात

महिला क्रिकेट: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 में 4 विकेट से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2019 11:00 am IST,  Updated : Feb 08, 2019 11:01 am IST

इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

महिला क्रिकेट:...- India TV Hindi
महिला क्रिकेट: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 में 4 विकेट से दी मात Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजों ने पहले भारत को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर सीमित कर दिया। इसके बाद इस आसान से लक्ष्य को आखिरी गेंद तक चले मैच में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

मेजबान टीम के लिए सुजी बेट्स ने 62 रन बनाए। कप्तान एमी सेटर्थवर्ट ने 23 रनों की पारी खेली। कैटी मार्टिन ने 13 रन बनाए। 

इससे पहले, भारत के लिए जेम्मिाह रोड्रिगेज ने 72 रन बनाए। वहीं स्मृति मंधाना ने 36 रन बनाए। रोड्रिगेज ने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा भारत की कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सकी। 

न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी माइरा ने दो विकेट अपने नाम किए। सोफी डेविने, एमेलिया केर, लेघ कास्परेक ने एक-एक विकेट लिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल