1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड का दौरा आसान नहीं पर मैं चुनौती के लिए तैयार हूं: रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड का दौरा आसान नहीं पर मैं चुनौती के लिए तैयार हूं: रोहित शर्मा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2020 03:48 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 03:48 pm IST

रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दोहरे शतक सहित तीन शतक जड़े और फरवरी में वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में होने वाले दो टेस्ट में उन्हें नील वैगनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी जैसे तेज गेंदबाजों का सामना करना होगा।

Rohit Sharma, India vs New Zealand, New Zealand vs India, Rohit Sharma vs New Zealand- India TV Hindi
New Zealand tour is not easy but I am ready for challenge: Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि मेजबान टीम का बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण न्यूजीलैंड को क्रिकेट खेलने के लिए सबसे मुश्किल जगहों में से एक बनाता है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वह अगले महीने होने वाले दौरे की चुनौती के लिए तैयार हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दोहरे शतक सहित तीन शतक जड़े और फरवरी में वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में होने वाले दो टेस्ट में उन्हें नील वैगनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी जैसे तेज गेंदबाजों का सामना करना होगा।

रोहित ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा,‘‘न्यूजीलैंड क्रिकेट खेलने के लिए आसान देशों में से एक नहीं है। पिछली बार हमें टेस्ट श्रृंखला में हार (0-1) का सामना करना पड़ा था लेकिन हमने कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन हमारा मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण तब की तुलना में बिलकुल अलग है।’’

उन्होंने कहा,‘‘निजी तौर पर इसमें कोई शक नहीं कि यह चुनौती होगी, नई गेंद के गेंदबाजों का सामना करना और उन गेंदबाजों के खिलाफ खेलना जो बीच के ओवरों में आएंगे।’’

रोहित को पता है कि भारत के बाहर गेंद अधिक स्विंग और सीम ले सकती है लेकिन पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला अच्छा बदलाव रही जहां उपमहाद्वीप की सामान्य पिचों से अलग तरह की पिचें थीं।

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा,‘‘किसी भी हालात में नई गेंद का सामना करना आसान नहीं होता। बेशक भारत के बाहर यह और अधिक मुश्किल है। लेकिन हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट खेले और मैंने भारत में कभी गेंद को इतना स्विंग होते हुए नहीं देखा जितना गेंद पुणे (दूसरे टेस्ट में) में स्विंग हो रही थी।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘उन्होंने (दक्षिण अफ्रीका ने) जो शुरुआती ओवर फेंके, उस समय पिच में नमी थी और इसलिए उन्हें काफी मदद मिली। रांची में (जहां रोहित ने दोहरा शतक जड़ा) भी हमने काफी जल्दी तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन मुझे पता है कि क्या उम्मीद की जा सकती है क्योंकि पिछली बार (2014 श्रृंखला में) मैं वहां था। आसान हालात नहीं होंगे लेकिन मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल