1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर ऐसा हो गया तो ऑकलैंड टेस्ट में 58 रन पर ऑल आउट होने के बाद भी नहीं हारेगा इंग्लैंड!

अगर ऐसा हो गया तो ऑकलैंड टेस्ट में 58 रन पर ऑल आउट होने के बाद भी नहीं हारेगा इंग्लैंड!

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2018 02:43 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 02:44 pm IST

दूसरे दिन 23.1 ओवर ही फेंके जा सके और आज 10 मिनट का ही खेल हुआ।

जो रूट- India TV Hindi
जो रूट

आकलैंड: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन आज बारिश के कारण सिर्फ 17 गेंद फेंकी जा सकी जबकि कीवी बल्लेबाज हेनरी निशोल्स ने अपना छठा टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया। 

दूसरे दिन 23.1 ओवर ही फेंके जा सके और आज 10 मिनट का ही खेल हुआ। निशोल्स नाबाद 49 रन पर थे जिन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और 52 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उन्होंने 143 गेंद की पारी में तीन चौके लगाये। बी जे वाटलिंग 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने 233 रन बना लिये हैं और उसे 175 की बढ़त मिल गई है। 

इससे पहले इंग्लैंड टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 58 रनों पर ढेर हो गई। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता कि इंग्लैंड टीम इस तरह का खेल भी दिखा सकती है। इंग्लैंड टेस्ट इतिहास का ये छठा और साल 2009 के बाद टीम का ये सबसे कम स्कोर है। इंग्लैंड टीम का टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 45 है जो उसने 1887 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल