1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ v BAN : कॉनवे और मिशेल के शतक से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश का सूपड़ा किया साफ

NZ v BAN : कॉनवे और मिशेल के शतक से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश का सूपड़ा किया साफ

 Reported By: IANS
 Published : Mar 26, 2021 02:08 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 02:08 pm IST

न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 164 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप कर ली।

NZ v BAN : कॉनवे और मिशेल के...- India TV Hindi
NZ v BAN : कॉनवे और मिशेल के शतक से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश का सूपड़ा किया साफ Image Source : GETTY

वेलिंगटन। डेवोन कॉनवे (126) और डेरिल मिशेल (नाबाद 100) की शानदार शतकीय पारी और जेम्स नीशम (5/27) की बेहतरीन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने यहां बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 164 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप कर ली। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करते हुए कॉनवे के 110 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 126 और मिशेल के 92 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट पर 318 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 42.4 ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से महमुद्दुल्लाह ने 73 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए।

इससे पहले, न्यूजीलैंड की पारी में कॉनवे और मिशेल के अलावा मार्टिन गुप्तिल ने 26, हेनरी निकोल्स ने 18 और कप्तान टॉम लाथम ने 18 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से रूबेल हुसेन ने तीन विकेट और मुस्ताफिजुर रहमान, तास्किन अहमद और सौम्य सरकार ने एक-एक विकेट लिया।

बांग्लादेश की पारी में महमुद्दुलाह के अलावा लिटन दास ने 21 और मुशफिकुर रहीम ने 21 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से नीशम के अलावा मैट हेनरी ने चार विकेट और काइल जैमिसन ने एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के बाद 28 मार्च से तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हेमिल्टन में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल