1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर बोले रोहित- अगली बार कैमरे का ध्यान रखूंगा

आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर बोले रोहित- अगली बार कैमरे का ध्यान रखूंगा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 11, 2019 08:45 am IST,  Updated : Nov 11, 2019 08:45 am IST

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली की जगह टीम की कप्तानी कर रहे रोहित को दूसरे मैच के दौरान आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए देखा गया।

ind vs ban- India TV Hindi
आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर बोले रोहित- अगली बार कैमरे का ध्यान रखूंगा Image Source : AP

राजकोट| भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वह अगली बार से ध्यान रखेंगे कि मैदान में कैमरा किधर लगा है। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली की जगह टीम की कप्तानी कर रहे रोहित को यहां हुए दूसरे मैच के दौरान आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए देखा गया।

इससे पहले, रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में ऐसी भाषा का उपयोग करते हुए सुना गया था। उनकी आवाज स्टम्प माइक में कैद हो गई थी।

रोहित ने कहा, "मैं मैदान पर काफी भावुक हो जाता हूं। पिछले मैच के कुछ फैसले गलत थे और आज मैदान पर हम थोड़े सुस्त थे। अंत में उद्देश्य काम पूरा करना है और कभी-कभी हम बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं। अगली बार मैं ध्यान रखूंगा कि कैमरा कहां है (हंसते हुए)।" उन्होंने मैच में 43 गेंदों पर 85 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल