1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Nidahas T-20 Trophy, Ind vs SL: लोकेश राहुल ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

Nidahas T-20 Trophy, Ind vs SL: लोकेश राहुल ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 13, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 05:58 pm IST

श्रीलंका के ख़िलाफ़ सोमवार को लंबे इंतज़ार के बाद टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में लोकेश राहुल को मौका दिया गया. उन्हें लगातार दो मैच में फ्लॉप रहने वाले ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया था. लेकिन राहुल इस मौक़े का फ़ायदा नहीं उठा सके

KL Rahul- India TV Hindi
KL Rahul

नयी दिल्ली: श्रीलंका के ख़िलाफ़ सोमवार को लंबे इंतज़ार के बाद टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में लोकेश राहुल को मौका दिया गया. उन्हें लगातार दो मैच में फ्लॉप रहने वाले ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया था. लेकिन राहुल इस मौक़े का फ़ायदा नहीं उठा सके और 18 रन बनाकर आउट हो गए. लोकेश के पास अपना रोहित शर्मा और शिखर धवन के जल्द आउट होने के बाद एक अच्छी पारी खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौक़ा था लेकिन उन्होंने ये मौक़ा गवां दिया. 

राहुल शुरु से ही संघर्ष करते नज़र आए और जब वह आउट हुए तो लोग दंग रह गए. अपने आउट होने के तरीके से उन्होंने एक रिकॉर्ड बना दिया. राहुल जीवन मेंडिस की गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए थे. इसके साथ ही हिट विकेट आउट होने वाले राहुल पहले भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए. इससे पहले भारत की तरफ से टी-20 में कोई भी खिलाड़ी इस तरह से आउट नहीं हुआ था. राहुल के इस तरह आउट होने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं.

ट्विटर पर एक फैन ने लिखा, ”राहुल हमेशा अनोखे रिकॉर्ड ही बनाते हैं. वहीं एक फैन ने लिखा मुबारक हो राहुल आप भी अब हिट विकेट आउट होने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं” जबकि कुछ फैंस ने राहुल का साथ देते हुए लिखा, ”राहुल आपको निराश होने की जरूरत नहीं बड़े-बड़े खिलाड़ी इस तरह आउट हो चुके हैं.” 

राहुल का टी-20 में अच्छा रिकॉर्ड है और यही वजह है कि उनको बाहर बिठाए जाने पर क्रिकेट फैंस से लेकर एक्सपर्ट तक लगातार आलोचनाएं कर रहे थे. अब राहुल की कोशिश बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ कुछ रन बनाकर टीम में अपनी जगह पक्की करने की होगी.

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल