1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल मुकाबले में भारत का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला, टीम में एक बदलाव

फाइनल मुकाबले में भारत का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला, टीम में एक बदलाव

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Mar 18, 2018 06:41 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 06:41 pm IST

फाइनल मैच जीतने वाली टीम निदाहास ट्रॉफी को अपने नाम कर लेगी।

भारत और बांग्लादेश टीम- India TV Hindi
भारत और बांग्लादेश टीम

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है और टीम में जयदेव उनादकट की वापसी हुई हैं। वहीं मोहम्मद सिराज को बाहर कर दिया गया है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है। हर कोई भारत को जीत का प्रबल दावेदार मान रहा है और उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत ही इस ट्रॉफी को अपने नाम करेगा। हालांकि क्रिकेट के खेल में कभी भी कुछ भी हो सकता है और बांग्लादेश ने ऐसा करके भी दिखाया है। बांग्लादेश ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बना ली है।

गेंदबाजी करने पर रोहित का बयान: पहले बल्लेबाजी करने पर रोहित शर्मा ने कहा कि  हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है। हालांकि मैं पहले बल्लेबाजी करने पर विश्वास रखता हूं लेकिन हालात मुझे ऐसा नहीं करने दे रहे हैं। टूर्नामेंट के इतिहास के मुताबिक मुझे लगता है कि लक्ष्य का पीछा करना अच्छा है। 

बल्लेबाजी करने पर शाकिब का बयान: पहले बल्लेबाजी करने पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करने में कोई बुराई नहीं है। मुझे पिच अच्छी नजर आ रही है। उम्मीद है कि ये पूरे मैच में ऐसी ही रहेगी। 

कैसी है पिच: पिच बहुत सख्त और शानदार है। मैच की शुरुआत से ही गेंद को काफी उछाल मिलेगा और बाद में स्पिन गेंदबाजों को भी सहायता मिलेगी। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा। यानि भारत को फायदा हो सकता है।

टी20 क्रिकेट इतिहास में ये सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें साल 2016 के एशिया कप के फाइनल में भिड़ी थीँ। उस फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया था। बांग्लादेश सिर्फ दूसरी बार टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहा है। वहीं, भारत का ये चौथा फाइनल है। भारत ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। तो वहीं 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उसे श्रीलंका से हार मिली थी।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल, विजय शंकर, शारदुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल