1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साल 2019 में इंग्लैंड में नहीं होंगे डे-नाइट एशेज टेस्ट मैच

साल 2019 में इंग्लैंड में नहीं होंगे डे-नाइट एशेज टेस्ट मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 27, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 04:50 pm IST

साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है।

डे-नाइट टेस्ट- India TV Hindi
डे-नाइट टेस्ट

आस्ट्रेलिया जब 2019 में एशेज दौरा करेगा तो इंग्लैंड के दिन-रात्रि टेस्ट का आयोजन करने की संभावना नहीं है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी टाम हैरिसन ने ये जानकारी दी। हैरिसन ने कहा कि इंग्लैंड को अपने घरेलू एशेज कार्यक्रम में गुलाबी गेंद के टेस्ट की जरूरत नहीं है। आस्ट्रेलिया हालांकि हाल के वर्षों में चार दिन-रात्रि टेस्ट का आयोजन कर चुका है। 

दोनों देशों के बीच पहला दिन-रात्रि टेस्ट इस महीने की शुरुआत में एडिलेड में खेला गया तो मौजूदा श्रृंखला का दूसरा टेस्ट था। आस्ट्रेलिया के भारत और श्रीलंका के खिलाफ 2018-19 सत्र में दो दिन-रात्रि टेस्ट का आयोजन करने की संभावना है। हैरिसन ने आस्ट्रेलिया ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन से मेलबर्न में चौथे एशेज टेस्ट के दौरान कहा, ‘इस पर फैसला होना है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो इसकी संभावना बेहद कम है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे पास एक प्रारूप है जिसने एशेज क्रिकेट में ब्रिटेन में हमारे लिए शानदार काम किया है।’

हैरिसन ने कहा, ‘सही समय, सही स्थान, सही हालात दिन-रात्रि टेस्ट क्रिकेट का नियम है। मुझे लगता है कि हम इंतजार करेंगे और देखेंगे लेकिन इसकी संभावना नहीं है।’ आपको बता दें कि फिलहाल इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेल रही है। 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मैच ऑस्ट्रेलिया अपने नाम कर चुका है और टीम सीरीज में 3-0 से आगे चल रही है। सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल