1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंद को चमकाने के लिए लार-पसीने की नहीं होगी जरूरत, ‘वैक्स फ़ॉर्मूला’ बना रही है कूकाबुरा

गेंद को चमकाने के लिए लार-पसीने की नहीं होगी जरूरत, ‘वैक्स फ़ॉर्मूला’ बना रही है कूकाबुरा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 04, 2020 11:32 pm IST,  Updated : May 04, 2020 11:35 pm IST

गेंद पर पसीने या लार की जगह अन्य विकल्प के के लिए कूकाबुरा जल्द ही ‘वैक्स एप्लिकेटर’ तैयार करेगा जो कोविड-19 के बाद के क्रिकेट में गेंदबाजों को गेंद चमकाने में मदद करेगा।

cricket ball- India TV Hindi
cricket ball Image Source : GETTY

मेलबर्न| कोरोना महामारी के संकट से बचने के लिए आईसीसी ने कुछ दिन पहले ही विचार रखा था कि जब क्रिकेट शुरू होगा तो खिलाड़ी गेंद पर लार या पसीने का इस्तेमाल उसे चमकाने के लिए नहीं कर सकेंगे। जिस पर अब ऑस्ट्रेलिया में गेंद को बनाने वाली कंपनी कूकाबुरा एक विकल्प बनाने की तैयारी कर रही है।

गेंद पर पसीने या लार की जगह अन्य विकल्प के लिए कूकाबुरा जल्द ही ‘वैक्स एप्लिकेटर’ तैयार करेगा जो कोविड-19 के बाद के क्रिकेट में गेंदबाजों को गेंद चमकाने में मदद करेगा। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इस बेहद संक्रामक बीमारी के जोखिम को कम करने के लिये गेंद को चमकाने के लिये लार का इस्तेमाल करने पर रोक लगायी जा सकती है।

रिपोर्टों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) गेंद को चमकाने के लिये अंपायरों की निगरानी में अन्य चीजों का उपयोग करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। इस स्थिति में कूकाबुरा ने ‘वैक्स एप्लिकेटर’ तैयार करने की शुरुआत कर दी है जो कि एक महीने के अंदर तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : 42 साल पहले पाकिस्तानी सरजमीं टीम इंडिया के स्पिनरों की हमने उड़ा दी थी नींद – जावेद मियांदाद

कूकाबुरा समूह के प्रबंध निदेशक ब्रेट इलियट ने पीए समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया में कूकाबुरा का शोध एवं विकास केंद्र गेंद को चमकाने के पारंपरिक तरीके के विकल्प को तैयार करने पर काम कर रहा है। हमने क्रिकेट गेंद को चमकाने के लिये खास तरह का वैक्स फार्मूला तैयार किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी या अंपायर गेंद को चमकाने के लिये इस स्पंजनुमा वस्तु को उस पर लगाएंगे जिसके बाद गेंदबाज अपनी गेंद को कपड़े पर रगड़कर पारंपरिक तरीके से उसे चमका सकता है।’’ 

ये भी पढ़ें : क्रीज का इस्तेमाल कर और प्रभावशाली हो सकते हैं युजवेंद्र चहल, मुश्ताक अहमद ने दी सलाह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल