1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना संकट के बावजूद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के वेतन में नहीं होगी कटौती

कोरोना संकट के बावजूद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के वेतन में नहीं होगी कटौती

 Reported By: IANS
 Published : Mar 31, 2020 10:41 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 10:41 pm IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक्स फॉल ने साफ कर दिया है कि कोरोनावायरस के कारण खिलाड़ियों के 2020-21 सीजन के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी

कोरोना संकट के बावजूद...- India TV Hindi
कोरोना संकट के बावजूद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के वेतन में नहीं होगी कटौती Image Source : GETTY

केपटाउन| क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक्स फॉल ने साफ कर दिया है कि कोरोनावायरस के कारण खिलाड़ियों के 2020-21 सीजन के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि भविष्य के वेतन के बारे में सोचना होगा।

फॉल ने कहा, "हमारे पास बजट के हिसाब का पैसा है। यह केंद्रीयकरण वाला तंत्र है और राष्ट्रीय टीम तथा फ्रेंचाइजियों के लिए खिलाड़ियों के लिए बजट है। इस समय इस सीजन के लिए हमारे पास पर्याप्त बजट है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन लंबे समय में, इस स्थिति से निकलने के बाद हमें हालात और आर्थिक स्थिति को देखना होगा। हमारी स्थिति में मैं किसी भी खिलाड़ी को इस सीजन बिना वेतन के नहीं देखता, लेकिन इसके आगे हो सकता है कि खिलाड़ियों को कम वेतन मिले।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल