1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं बुमराह, लगातार 3 वनडे में पहली बार नहीं झटक सके कोई विकेट

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं बुमराह, लगातार 3 वनडे में पहली बार नहीं झटक सके कोई विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 08, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 01:32 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवरों में 6.4 की इकॉनोमी रेट से 64 रन लुटा दिए और कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

खराब फॉर्म से जूझ रहे...- India TV Hindi
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं बुमराह, लगातार 3 वनडे में पहली बार नहीं झटक सके कोई विकेट Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवरों में 6.4 की इकॉनोमी रेट से 64 रन लुटा दिए और कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पिछले 3 वनडे मैच की बात करें तो बुमराह के खाते में एक भी विकेट नहीं आया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब बुमराह को लगातार 3 वनडे मैच में कोई विकेट नहीं मिला।

यही नहीं, चोट से वापसी करने के बाद से जसप्रीत बुमराह ने 5 वनडे मैच खेले हैं और 1 सफलता उनके हाथ लगी है। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 237, स्ट्राईक रेट 277 और इकॉनोमी रेट 5.13 का रहा है। ये आंकड़े बुमराह की खराब फॉर्म को दर्शाने के लिए काफी है।

वनडे के अलावा बुमराह का क्रिकेट के सबसे छोट फॉर्मेट में भी खराब प्रदर्शन जारी है। मैदान पर वापसी करने के बाद से बुमराह ने 8 T20I मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 विकेट झटके हैं। इनमें से 4 विकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले 2 मैचों में आए थे। इस दौरान उनका इकॉनोमी रेट 7 से ज्यादा का रहा है।

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह को पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे के बाद स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझना पड़ा था और इसकी वजह से वे टीम से बाहर हो गए थे। इस दौरान बुमराह साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल