1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ V IND: श्रेयस अय्यर ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, 2 साल बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

NZ V IND: श्रेयस अय्यर ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, 2 साल बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2020 10:49 am IST,  Updated : Feb 05, 2020 10:57 am IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ दिया है। अय्यर के वनडे करियर का ये पहला शतक है।

NZ V IND: श्रेयस अय्यर ने...- India TV Hindi
NZ V IND: श्रेयस अय्यर ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, 2 साल बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने Image Source : GETTY IMAGES

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ दिया है। अय्यर के वनडे करियर का ये पहला शतक है। उन्होंने 101 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। 2 साल बाद नंबर 4 पर खेलते हुए किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक जड़ा है। इससे पहले साल 2018 में अंबाती रायडु ने नंबर 4 पर खेलते वनडे में शतक जड़ा था।

यही नहीं, साल 2011 के बाद से अब तक सिर्फ 5 बल्लेबाज नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए वनडे में शतक लगा पाए हैं। इनमें श्रेयस अय्यर (2020), अंबाती रायडु (2018), युवराज सिंह (2017), मनीष पांडे (2016) और मनोज तिवारी (2011) शामिल हैं।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की ओर से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे। इस मैच में दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना वनडे डेब्यू किया। दोनों खिलाड़ी भारत के लिए खेलने वाले 230वें और 231वें वनडे खिलाड़ी बने। कप्तान विराट कोहली 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल