1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : नस्लीय विवाद के बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन की इस हरकत ने जीता भारतीयों का दिल

IND v AUS : नस्लीय विवाद के बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन की इस हरकत ने जीता भारतीयों का दिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2021 05:44 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 05:44 pm IST

भारतीय क्रिकेटरों के लिये सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट मैच के दौरान नस्ली टिप्पणियों के कारण जहां क्रिकेट समुदाय रोष में है वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने भारतीयों के पास पहुंचकर दिल जीता।

IND v AUS : नस्लीय विवाद के...- India TV Hindi
IND v AUS : नस्लीय विवाद के बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन की इस हरकत ने जीता भारतीयों का दिल Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। भारतीय क्रिकेटरों के लिये सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट मैच के दौरान नस्ली टिप्पणियों के कारण जहां क्रिकेट समुदाय रोष में है वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने भारतीयों के पास पहुंचकर दिल जीता। दर्शकों के एक समूह ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिये नस्ली टिप्पणी की जिसके कारण कुछ मिनट तक खेल रुका रहा। इसके बाद कुछ दर्शकों को बाहर कर दिया गया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को माफी मांगनी पड़ी। ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने पेन के व्यवहार की प्रशंसा की।

Ind vs Aus : नस्लीय भेदभाव से परेशान मोहम्मद सिराज ने रुकवाया मैच, स्टेडियम में पहुंची पुलिस

लैंगर ने कहा, ‘‘यह देखकर अच्छा लगा कि आज जब यह घटना घटी तो टिम उनके (भारतीयों) पास पहुंचे। यह बहुत अच्छा व्यवहार था। क्रिकेट का खेल हमेशा बहुत प्रतिस्पर्धा के साथ खेला जाएगा लेकिन दोनों टीमों की एक दूसरे के प्रति अच्छी भावनाएं हैं और उम्मीद है कि आगे भी ये बनी रहेंगी।’’ जब यह घटना घटी तक पेन बल्लेबाजी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने निराशा जतायी कि इस तरह की घटनाएं दोनों टीमों के बीच सच्ची खेल भावना से खेल जा रही सीरीज की छवि खराब कर सकती हैं।

Ind vs Aus : नस्लीय भेदभाव पर सिराज के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, स्टैंड से 6 फैन्स को हटाया गया

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सीमित ओवरों की दोनों सीरीज के दौरान देखा और अब हम टेस्ट सीरीज के दौरान इसे देख रहे हैं। सीरीज से पहले मेरा इंटरव्यू किया गया था और मैंने कहा था कि यह सीरीज पूरी तरह से सच्ची खेल भावना के साथ खेली जाएगी जिसकी मैं बात कर रहा हूं। मुझे लगता हमने इसे देखा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल