1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने मोहसिन खान से माफी मांगने को कहा

पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने मोहसिन खान से माफी मांगने को कहा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 05, 2018 10:30 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 10:30 pm IST

मिकी आर्थर ने मोहसिन खान से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है और इसके बाद ही वो किसी बैठक के लिए तैयार होंगे।

Mickey Arthur - India TV Hindi
Mickey Arthur with Pakistan Cricket Team Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्ता क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने क्रिकेट समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहसिन खान से मीडिया में उनकी अभद्र टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। ‘जंग’ समाचार पत्र के मुताबिक आर्थर ने स्पष्ट कर दिया है कि पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज मोहसिन जब तक टीवी शो में मुख्य कोच के बारे में अपनी कथित टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते तब तक उनका उनके साथ बैठक करने का कोई इरादा नहीं है। 

खबरों के अनुसार आर्थर ने पीसीबी अधिकारियों को अपने रुख के बारे में बता दिया है। पूर्व टेस्ट कप्तानों वसीम अकरम और मिसबाह उल हक और महिला टीम की पूर्व कप्तान उरूज मुमताज की उच्च अधिकारी वाली समिति के प्रमुख मोहसिन ने मोहम्मद आमिर का समर्थन करने के लिए आर्थर को कथित तौर पर ‘बेवकूफ और गधा’ कहा था। 

हाल में क्रिकेट समिति की नियुक्ति करते हुए पीसीबी ने आर्थर का अनुबंध भी अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप तक बढ़ा दिया था। आपको बता दें कि आर्थर की कप्तानी में पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन में खासा सुधार हुआ है और टीम ने अच्छा प्रदर्शन करने में सफलता पाई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल