1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ZIM : ज़िम्बाब्वे को दूसरे टी20 में हराकर पाकिस्तान ने सीरीज में जमाया कब्ज़ा

PAK vs ZIM : ज़िम्बाब्वे को दूसरे टी20 में हराकर पाकिस्तान ने सीरीज में जमाया कब्ज़ा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2020 09:11 pm IST,  Updated : Nov 08, 2020 09:11 pm IST

पाकिस्तान ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

Pakistan vs Zimbabwe- India TV Hindi
Pakistan vs Zimbabwe Image Source : AP

रावलपिंडी| पाकिस्तान ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 134 रन पर रोक दिया। जिम्बाब्वे के लिए रियान बुर्ल ने 22 गेंदों पर सर्वाधिक नाबाद 32 रन बनाए। उनके अलावा मेधेवे ने 24 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से हैरिस रऊफ और उस्मान कादिर ने तीन-तीन जबकि फहीम अशरफ ने एक विकेट लिया।

जिम्बाब्वे से मिले 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मेजबान टीम की शुरुआत सही नहीं रही और उसने 10 रन के स्कोर पर ही फखर जमान (5) का विकेट गंवा दिया।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : कोहली को कप्तानी से हटाए जाने वाले गंभीर के बयान से सहमत नहीं सहवाग, दिया ये बड़ा बयान

हालांकि इसके बाद कप्तान बाबर आजम (51) और हैदर अली (नाबाद 66) ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। आजम ने 28 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का तथा हैदर ने 43 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए।

खुशदिल शाह ने नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 11 रनों का योगदान दिया। हैदर को मैन ऑफ द मैच मिला।

जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने दो विकेट लिए। पाकिस्तान ने पहला टी 20 मैच छह विकेट से जीता था। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी 20 मैच मंगलवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल