1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान वनडे टीम से बाहर हुए इमाद, अहमद

पाकिस्तान वनडे टीम से बाहर हुए इमाद, अहमद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 23, 2017 09:14 pm IST,  Updated : Dec 23, 2017 09:14 pm IST

पाकिस्तान की इस 15 सदस्यीय टीम में उस्मान ख्वाजा और जुनैद खान को भी शामिल नहीं किया गया है। इमाद घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

पाकिस्तान टीम- India TV Hindi
पाकिस्तान टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए शनिवार को घोषित की गई पाकिस्तान टीम से सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद और चोटिल इमाद वसीम को बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से जारी हुई टीम सूची में अहमद के स्थान पर अजहर अली को शामिल किया गया है। पाकिस्तान की इस 15 सदस्यीय टीम में उस्मान ख्वाजा और जुनैद खान को भी शामिल नहीं किया गया है। इमाद घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

इस साल अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से गायब रहे मोहम्मद आमिर अपनी चोट से पूरी तरह से उबर गए हैं और इस कारण उन्हें 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। इसके अलावा, हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नवाज और आमेर यामीन ने भी 2015 के बाद वनडे टीम में वापसी की है। पीसीबी ने संभावित 18 सदस्यीय टीम को अंतिम चयन से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया था। इसके बाद मुख्य टीम का चयन किया गया। 

इस पर चयन समिति के प्रमुख इंजमाम-उल-हक ने कहा, "इस टीम का चयन वर्तमान परिस्थितियों और घरेलू टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। श्रीलंका वनडे सीरीज में आराम दिए जाने के बाद अजहर की टीम में वापसी की गई है। वह पूरी तरह से फिट होने के बाद टीम में लौटे हैं।" पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच छह जनवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। 

पाकिस्तान टीम: सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), अजहर अली, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, मोहम्मज हफीज, हारिस सोहेल, फहीम अशरफ, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद आमिर, हसन अली, आमेर यामीन और रुमान रईस। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल