1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में होगा कप्तानी का बंटवारा! जल्द फैसला करेगी पीसीबी समिति

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में होगा कप्तानी का बंटवारा! जल्द फैसला करेगी पीसीबी समिति

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2019 05:40 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 05:40 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि क्रिकेट समिति की बैठक की तिथि नहीं बतायी है लेकिन सूत्रों के अनुसार यह 29 जुलाई को हो सकती है। 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में होगा कप्तानी का बंटवारा! जल्द फैसला करेगी पीसीबी समिति- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में होगा कप्तानी का बंटवारा! जल्द फैसला करेगी पीसीबी समिति Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के विश्व कप में खराब प्रदर्शन को लेकर पीसीबी क्रिकेट समिति की इस महीने के आखिर में बैठक होगी जिसके एजेंडा में प्रत्येक प्रारूप के लिये अलग कप्तान और राष्ट्रीय टीम के कोच और अन्य सहयोगी स्टाफ के लिये आवेदन मंगाना भी शामिल है। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि क्रिकेट समिति की बैठक की तिथि नहीं बतायी है लेकिन सूत्रों के अनुसार यह 29 जुलाई को हो सकती है। सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि पूर्व कप्तान और समिति के एक सदस्य मिसबाह उल हक निजी कारणों से अमेरिका यात्रा पर जा सकते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह यात्रा पर जाते हैं तो वह वीडियो लिंक के जरिये बैठक में हिस्सा लेंगे और अगर लाहौर में रहे तो निजी तौर पर इसमें उपस्थित रहेंगे।’’ समिति के अन्य सदस्य पूर्व कप्तान वसीम अकरम और महिला टीम की पूर्व कप्तान उरूज मुमताज हैं। पीसीबी प्रबंध निदेशक वसीम खान बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

पाकिस्तान विश्व कप में पांचवें स्थान पर रहा था तथा टीम का खराब प्रदर्शन बैठक के एजेंडा का मुख्य विषय होगा। पता चला है कि मुख्य कोच मिकी आर्थर को पीसीबी प्रमुख एहसान मनि और वसीम खान ने लंदन में बैठक के दौरान कहा था कि उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा और उन्हें इस पद के लिये नये सिरे से आवेदन करना होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल