1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने कहा, भारत में होने वाले टूर्नामेंट दूसरे स्थानों पर हों

पाकिस्तान ने कहा, भारत में होने वाले टूर्नामेंट दूसरे स्थानों पर हों

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 08, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 07:29 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वहां होने वाले आगामी टूर्नामेंटों को किसी अन्य तटस्थ स्थल पर करवाने की मांग की।

pcb- India TV Hindi
pcb

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वहां होने वाले आगामी टूर्नामेंटों को किसी अन्य तटस्थ स्थल पर करवाने की मांग की।

भारत को नवंबर में अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी करनी है लेकिन पीसीबी ने कहा कि वह एशियाई क्रिकेट परिषद एसीसी की इस सप्ताह होने वाली बैठक में इसका आयोजन किसी अन्य स्थान पर करने के लिये कहेगा।

पीसीबी कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा, हम कोलंबो में शनिवार को होने वाली बैठक में इस मसले पर चर्चा करेंगे और हमारा मानना है कि यह प्रतियोगिता भारत और पाकिस्तान से इतर किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर करवायी जा सकती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल