Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक में लगता है डर! मलिंगा सहित ये सीनियर खिलाड़ी भी नहीं जाएंगे पाकिस्तान, पीसीबी चिंतित

पाक में लगता है डर! मलिंगा सहित ये सीनियर खिलाड़ी भी नहीं जाएंगे पाकिस्तान, पीसीबी चिंतित

श्रीलंका के वरिष्ठ खिलाड़ियों की उपलब्धता पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार वे श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों और खेल मंत्री हरिन फर्नांडो के संपर्क में हैं। 

Reported by: Bhasha
Published : Sep 08, 2019 08:43 pm IST, Updated : Sep 08, 2019 08:43 pm IST
पाक में लगता है डर! मलिंगा सहित ये सीनियर खिलाड़ी भी नहीं जाएंगे पाकिस्तान, पीसीबी चिंतित - India TV Hindi
Image Source : AP पाक में लगता है डर! मलिंगा सहित ये सीनियर खिलाड़ी भी नहीं जाएंगे पाकिस्तान, पीसीबी चिंतित 

कराची। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ियों के इस महीने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाने से लगातार इनकार करने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी चिंतित हैं। 

पीसीबी ने हालांकि श्रीलंका के वरिष्ठ खिलाड़ियों की उपलब्धता पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार वे श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों और खेल मंत्री हरिन फर्नांडो के संपर्क में हैं। 

एक सूत्र ने कहा, ‘‘तकनीकी रूप से यह श्रीलंका बोर्ड का अंदरूनी मामला है इसलिए हम टिप्पणी नहीं कर सकते। लेकिन दौरा 25 सितंबर से है और हम कराची और लाहौर में उनकी मेजबानी की सभी तैयारियां कर रहे हैं।’’ 

सूत्र ने कहा कि श्रीलंका बोर्ड तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए जो भी टीम भेजेगा उसे पाकिस्तान स्वीकार करेगा। मीडया में आई खबरों में दावा किया गया है कि टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान करुणारत्ने, टी20 कप्तान मलिंगा और सीनियर आलराउंडर मैथ्यूज ने श्रीलंका बोर्ड को सूचित किया है कि वे सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement