1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने आईसीसी विश्व टी20 से हटने की धमकी दी

पाकिस्तान ने आईसीसी विश्व टी20 से हटने की धमकी दी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 03, 2016 10:52 pm IST,  Updated : Mar 08, 2016 12:36 pm IST

पाकिस्तान ने गुरुवार को बीसीसीआई की तरफ से सुरक्षा गारंटी नहीं मिलने और विश्व टी20 में उसकी भागीदारी को लेकर भारत सरकार के सार्वजनिक बयान नहीं देने की स्थिति में इस टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी।

pakistan- India TV Hindi
pakistan

लाहौर: पाकिस्तान ने गुरुवार को बीसीसीआई की तरफ से सुरक्षा गारंटी नहीं मिलने और विश्व टी20 में उसकी भागीदारी को लेकर भारत सरकार के सार्वजनिक बयान नहीं देने की स्थिति में इस टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी। इस संबंध में गृहमंत्री निसार अली खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान के साथ भारत में अपने क्रिकेटरों की सुरक्षा को लेकर टेलीफोन पर बात की। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप में शामिल होने के लिए हामी भर दी थी।

गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है, इस पर सहमति जतायी गई है कि जब तक फुलप्रूफ और संतोषजनक सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती है तब तक क्रिकेट टीम को भारत जाने की अनुमति नहीं जा सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में 19 मार्च को मैच के आयोजन को लेकर अनिश्चिता की स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों की लीग इस मैच के आयोजन के खिलाफ है। शहरयार ने कहा कि सरकार ने बोर्ड से कहा है वह पाकिस्तान टीम के लिए मैचों में की गयी सुरक्षा स्थिति पर पूर्ण रिपोर्ट हासिल करे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल