1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप में हिस्सा लेने भारत आएगी पाकिस्तान की टीम

विश्व कप में हिस्सा लेने भारत आएगी पाकिस्तान की टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 05:00 pm IST

फैंस को एक बार फिर से देखने को मिलेगा दोनों देशों के बीच महामुकाबला।

भारत-पाक फैंस- India TV Hindi
भारत-पाक फैंस

भारत में इस साल के आखिर में हॉकी विश्व कप खेला जाना है। विश्व कप भारत में खेला जाना है तो ऐसे में पाकिस्तान टीम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। इस बात की चर्चाएं जोरों पर थीं कि क्या पाकिस्तान की टीम विश्व कप में हिस्सा लेने भारत आएगी। अब इन सब अटकलों पर विराम लग चुका है और ये साफ हो गया है कि नवंबर-दिसंबर में भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप में पाकिस्तान भी हिस्सा लेगा।

भारत ने इससे पहले साल 2010 में हॉकी विश्व कप का आयोजन किया था। उस विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भारत में खेली थी। इससे पहले पाकिस्तान की टीम साल 2014 विश्व कप के लिए क्वालीफाइ नहीं कर सकी थी। लेकिन इस बार फैंस को अपनी टीम से ढेरों उम्मीदें हैं। 

भारत में खेला जाने वाला हॉकी विश्व कप 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। अपने घर पर इस बार भारत का इरादा फिर से फैंस को हॉकी के स्वर्णिम दौर की याद दिलाने का होगा। भारत अब तक सिर्फ एक बार विश्व कप के खिताब को जीत सका है और टीम ने 1975 में पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम सबसे ज्यादा बार विश्व कप जीतने वाली टीम है। पाकिस्तान ने 1971, 1978, 1982, 1994 में खिताब जीता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल