1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 ब्लास्ट से जुड़े पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान, ग्लेमोर्गन के साथ किया करार

टी-20 ब्लास्ट से जुड़े पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान, ग्लेमोर्गन के साथ किया करार

 Reported By: IANS
 Published : Jul 16, 2019 11:09 am IST,  Updated : Jul 16, 2019 11:09 am IST

पाकिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने टी-20 ब्लास्ट में खेलने के लिए ग्लेमोर्गन के साथ करार किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श की जगह टूर्नामेंट में खेलेंगे।

टी-20 ब्लास्ट से जुड़े...- India TV Hindi
टी-20 ब्लास्ट से जुड़े पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान, ग्लेमोर्गन के साथ किया करार Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| पाकिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने टी-20 ब्लास्ट में खेलने के लिए ग्लेमोर्गन के साथ करार किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श की जगह टूर्नामेंट के पहले हाफ में खेलेंगे। 29 वर्षीय बल्लेबाज टीम के लिए आठ मैच खेलेगा। 

ग्लेमोर्गन क्रिकेट के निदेशक मार्क वॉलेस ने कहा, "टूर्नामेंट की शुरुआत में शॉन मार्श को खोना दुखद है, लेकिन फखर का टीम से जुड़ना क्लब के लिए अच्छी खबर है। वह एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी हैं और दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक है। उन्होंने बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है।"

इस मौके पर फखर ने कहा, "मैं ग्लेमोर्गन से जुड़कर रोमांचित हूं और कार्डिफ में खेलने के लिए उत्साहित हूं। मेरी यहां 2017 में हुए चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से जुड़ी कुछ अच्छी यादें हैं और मैं नई यादें बनाने की कोशिश करुं गा।"

फखर ने अबतक 89 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें 30 अंतर्राष्ट्रीय मैच हैं। उन्होंने इस प्रारूप में 28 की औसत से 2,300 रन जड़े हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल