1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी PM इमरान खान ने सरफराज को घरेलू क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दी

पाकिस्तानी PM इमरान खान ने सरफराज को घरेलू क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 02:05 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीम से बाहर कप्तान सरफराज खान को राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिये घरेलू क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दी है। 

pcb- India TV Hindi
पाकिस्तानी PM इमरान खान ने सरफराज को घरेलू क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दी Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीम से बाहर कप्तान सरफराज खान को राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिये घरेलू क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य सरपरस्त और विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान इमरान ने मिसबाह उल हक को मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता बनाने का भी समर्थन किया।

सरफराज के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि एक खिलाड़ी के फार्म और प्रदर्शन को टी20 क्रिकेट से आंकना चाहिये बल्कि टेस्ट और वनडे इसकी कसौटी होना चाहिये। सरफराज राष्ट्रीय टीम में लौट सकता है लेकिन उसे घरेलू क्रिकेट पर फोकस करना चाहिये।’’

विकेटकीपर बल्लेबाज को पीसीबी ने तीनों प्रारूपों की टीम से पिछले महीने हटा दिया था। मिसबाह के बारे में इमरान ने कहा, ‘‘मिसबाह को कोच बनाने का कदम अच्छा है क्योंकि वह ईमानदार और निष्पक्ष है। उसके पास अपार अनुभव भी है । उसके मार्गदर्शन में टीम यकीनन अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल