1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को 'काला' कहने पर पाक कप्तान सरफराज ने मांगी माफी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को 'काला' कहने पर पाक कप्तान सरफराज ने मांगी माफी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2019 10:39 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 11:19 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एंडिले फेहलुकवायो के खिलाफ रंगभेद की टिप्पणी के कारने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने विवाद बढ़ता देख मांफी माग ली है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को 'काला' कहने पर पाक कप्तान सरफराज ने मांगी माफी- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को 'काला' कहने पर पाक कप्तान सरफराज ने मांगी माफी Image Source : GETTY IMAGES

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एंडिले फेहलुकवायो के खिलाफ रंगभेद की टिप्पणी के कारने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने विवाद बढ़ता देख मांफी माग ली है। उन्होंने मंगलवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए माफी मागी साथ ही सरफराज अहमद ने ये भी कहा कि वे भविष्य में साथी खिलाड़ियों की सराहना करते रहेंगे। बता दें कि यह घटना पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच की है। फिलहाल सरफराज ने ट्वीट कर माफी मांग ली है। सरफराज ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि उनके शब्दों का ये मतलब होगा। उन्होंने किसी खास के लिए वे शब्द नहीं कहे थे। सरफराज ने लिखा कि जैसे वे पहले करते हैं और भविष्य में भी साथी खिलाड़ियों के सौहार्द की मैदान व मैदान से बाहर भी सराहना करते रहेंगे। 

सरफराज ने लिखा- 'मैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल के वनडे मैच में दुर्भाग्यवश स्टंप माइक में कैद हुए खीझ भरे अपने उन शब्दों के लिए हर उस इंसान से माफी मांगना चाहता हूं जो उससे आहत हुआ। मेरे वो शब्द किसी खास के लिए नहीं थे। मेरा किसी को दुख पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मैं तो ये भी नहीं चाहता था कि ये शब्द कोई सुने, समझे या किसी फैन व विरोधी टीम के किसी खिलाड़ी के लिए हों। मैंने पहले भी हमेशा साथी खिलाड़ियों का सम्मान किया है और पूरी दुनिया भर में और मैदान के अंदर हो या बाहर मैं उनका सम्मान करता रहूंगा।'

बता दें कि मैच के 37वें ओवर में जब फेहलुकवायो बल्लेबाजी कर रहे थे, तब सरफराज ने एक बड़ी पंक्ति कही जिसमें नस्लभेदी शब्दों का इस्तेमाल किया। विडियो में सरफराज कह रहे हैं- अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा के आया है आज? सरफराज की इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। इसके साथ ही सरफराज भी आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी सरफराज को फेहलुकवायो से माफी मांगने की बात कही थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल