लाहौर| दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान टीम के सभी 35 सदस्यों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सीमित ओवर सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले पाकिस्तान टीम के सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। टीम 26 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने की तैयारी कर रही है।
दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी ने दिया बड़ा संकेत, IPL 2021 से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर
एक सप्ताह पहले टीम का एक खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाया गया था जिसके कारण उसे घर में रुकना पड़ा था। हालांकि टीम के अन्य सदस्यों ने 19 मार्च से ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। इस बीच जिस खिलाड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उसका घर में दोबारा टेस्ट कराया गया और उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें लाहौर आने की इजाजत दी गई। लाहौर में दो दिनों तक आईसोलेशन में रहने के बाद टीम में शामिल होने के लिए उन्हें एक और कोरोना टेस्ट कराना पड़ा।
IPL 2021 में विराट कोहली से ये ख़ास कला सीखना चाहता हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीमित ओवरों की सीरीज दो अप्रैल को तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरू होगी। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 10 अप्रैल से चार टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।