1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: स्वदेश लौटते ही मीडिया के सवालों का जवाब देगी सरफराज की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम

World Cup 2019: स्वदेश लौटते ही मीडिया के सवालों का जवाब देगी सरफराज की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 04:37 pm IST

पाकिस्तानी टीम विश्व कप में अभियान समाप्त होने के बाद ब्रिटेन से रविवार को सुबह स्वदेश पहुंच जायेगी और दोपहर को कप्तान सरफराज अहमद व कुछ अन्य खिलाड़ी मीडिया से मुखातिब होंगे।

pakistan- India TV Hindi
World Cup 2019: स्वदेश लौटते ही मीडिया के सवालों का जवाब देगी सरफराज की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तानी टीम विश्व कप में अभियान समाप्त होने के बाद ब्रिटेन से रविवार को सुबह स्वदेश पहुंच जायेगी और दोपहर को कप्तान सरफराज अहमद व कुछ अन्य खिलाड़ी मीडिया से मुखातिब होंगे।

पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के साथ समान अंक होने के बावजूद सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी क्योंकि उनका नेट रन रेट काफी कम था जिससे चौथे स्थान के लिये न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया।

सरफराज और उनकी टीम की पहले पांच मैचों में महज एक जीत हासिल करने के बाद काफी आलोचना की गयी थी लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पर लगातार जीत हासिल की। इससे उनकी स्वदेश वापसी पर इतनी कड़ी प्रतिक्रिया नहीं होगी।

सरफराज रविवार दोपहर को यहां मीडिया के सामने होंगे जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम, इमाद वसीम, इमाम उल हक और शादाब खान की रावलपिंडी और लाहौर में प्रेस कांफ्रेस आयोजित करायी है।

कोच मिकी आर्थर, बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और गेंदबाजी कोच अजहर महमूद टीम के साथ स्वदेश नहीं लौटेंगे। पीसीबी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि प्रबंधन निदेशक वसीम खान की अगुवाई वाली इसकी क्रिकेट समिति टीम के पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन की कड़ी जांच करेगी जिसमें विश्व कप का प्रदर्शन भी शामिल है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल