1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाएगी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम

अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाएगी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम

 Written By: IANS
 Published : Mar 22, 2015 07:10 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 05:58 pm IST

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाएगी। दोनों देशों के बीच बीते चार साल से आपसी सीरीज के लिए प्रयास चल रहा था। पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस

अगले महीने बांग्लादेश...- India TV Hindi
अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाएगी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाएगी। दोनों देशों के बीच बीते चार साल से आपसी सीरीज के लिए प्रयास चल रहा था। पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस सम्बंध में हरी झंडी दे दी है। बांग्लादेश दौरे में पाकिस्तानी टीम क्रिकेट के तीनों फॉरमेट के मैच खेलेगी।

पीसीबी ने अपने बयान में कहा है कि 15 अप्रैल से शुरू हो रही इस सीरीज में दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय मैच और एक टी-20 मैच खेला जाएगा।

इधर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि इस दौरे से पहले पाकिस्तान का एक सुरक्षा दल आयोजन स्थलों का दौरा करेगा। इस सीरीज के मैच ढाका, खुलना और चटगांव में होंगे।

इससे पहले दोनों देशों के बीच सीरीज की बात चली लेकिन पीसीबी द्वारा कुल आय का आधा हिस्सा मांगे जाने पर बीसीबी ने हर बार इसके लिए ना कर दिया।

इस बार बीसीबी ने कहा है कि वह इस सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का हर एक खर्च उठाने को तैयार है और इसके बाद ही पीसीबी इस दौरे के लिए तैयार हो सका।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल