1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी और गिलक्रिस्ट को पछाड़ ये पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज बना 'एशियाई किंग'

धोनी और गिलक्रिस्ट को पछाड़ ये पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज बना 'एशियाई किंग'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2019 11:46 am IST,  Updated : Sep 23, 2019 11:48 am IST

37 साल के हो चुके कामरान अकमल पाकिस्तान की तरफ से 157 वनडे मैचों में 26 की औसत से 3236 रन बना चुके हैं।

Kamran Akmal- India TV Hindi
Kamran Akmal Image Source : PTI

पाकिस्तान के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल भलें ही अपनी राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हो लेकिन उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जिसके चलते विश्व क्रिकेट के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाजों भी पीछे छूट गए हैं। 

जी हाँ कभी पाकिस्तान के नियमित तौर पर सलामी बल्लेबाज रहने वाले कामरान अकमल ने पाकिस्तान के घरेलु क्रिकेट में खेलते हुए 31 वां फर्स्ट क्लास शतक जड़ा। इस तरह वो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 31वां शतक जड़ने वाले सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

कामरान अकमल ने सेंट्रल पंजाब की ओर से नॉर्दर्न के खिलाफ खेलते हुए 170 गेंदों पर 157 रन की मैराथन पारी खेली। जिसमें चार छक्के और 12 चौके लगाए। अकमल के 31 शतक एमएस धोनी और कुमार संगाकारा और ऑस्ट्रेलिया के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से ज्यादा है। क्रिकेट के इतिहास में लेस ऐमेस ही एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके अकमल से ज्यादा फर्स्ट क्लास शतक हैं। लेस ने 20 वीं शताब्दी में केंट की ओर खेलते हुए 56 शतक लगाए थे।

बता दें कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम सिर्फ 9 फर्स्ट क्लास शतक है जबकि एडम गिलक्रिस्ट के नाम 29 शतक है। इस तरह कामरान इस उपलब्धि को हासिल रकने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी जबकि दुनिया के दुस्सरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। 

37 साल के हो चुके कामरान अकमल पाकिस्तान की तरफ से 157 वनडे मैचों में 26 की औसत से 3236 रन बना चुके हैं जबकि टेस्ट क्रिकेट में खेले 57 मैचों की 92 पारी में 30 की औसत से उनके नाम 2648 रन दर्ज हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल