1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान का युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह

अंडर-19 विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान का युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह

 Reported By: IANS
 Published : Jan 01, 2020 01:57 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 01:57 pm IST

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका में इसी महीने से शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप से तेज गेंदबाज नसीम शाह का नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

PCB- India TV Hindi
अंडर-19 विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान का युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर| पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका में इसी महीने से शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप से तेज गेंदबाज नसीम शाह का नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। शाह की जगह मोहम्मद वसीम जुर को टीम में जगह मिली है। बोर्ड ने कहा है कि उसने व्यवहारिक सोच को दर्शाते हुए शाह का नाम वापस लिया है, क्योंकि वह पाकिस्तान की सीनियर टीम से तीन टेस्ट खेल चुके हैं।

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, "आईसीसी अंडर-19 विश्व कप भविष्य के सितारों के लिए बड़ा मंच है। साथ ही यह युवा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार करता है। नसीम शाह ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है और अपने आप को साबित किया है।"

बयान के मुताबिक, "उनके बाहर होने से पाकिस्तान अंडर-19 टीम के विश्व कप जीतने के अभियान का धक्का नहीं लगेगा, क्योंकि चयनकर्ताओं ने ऐसी टीम चुनी है, जो अनुभवी है और आत्मविश्वास से भरी है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल