1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के खिलाफ लाहौर कोर्ट ने केस दर्ज करने का दिया आदेश

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के खिलाफ लाहौर कोर्ट ने केस दर्ज करने का दिया आदेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 19, 2021 01:39 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 01:39 pm IST

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये हैं। न्यायधीश हामिद हुसैन ने एक महिला हमिजा मुख्तार की याचिका पर गुरुवार को लाहौर में यह आदेश दिया। 

Babar Azam- India TV Hindi
Babar Azam Image Source : GETTY

कराची| लाहौर की एक अदालत ने उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये हैं। न्यायधीश हामिद हुसैन ने एक महिला हमिजा मुख्तार की याचिका पर गुरुवार को लाहौर में यह आदेश दिया। 

इस महिला ने दावा किया है कि पाकिस्तानी कप्तान के खिलाफ मामला दायर करने के बाद उन्हें वाट्सएप पर धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। 

सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अदालत को बताया कि हमिजा ने साइबर अपराध से जुड़े विभाग में शिकायत दर्ज करायी थी और जांच करने पर पता चला कि जिन नंबरों से धमकी भरे संदेश भेजे गये उनमें से एक नंबर बाबर आजम का है। 

यह भी पढ़ें- 'सुपरमैन' बने बेन स्टोक्स, हार्दिक पंड्या का बेहतरीन कैच लपक कर मचाई सनसनी- देखें वीडियो

हमिजा ने आरोप लगाया कि उन्हें विभिन्न नंबरों से वाट्सएप पर लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं तथा एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है कि उसके पास उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हैं। वह इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। हमिजा ने इससे पहले बाबर के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगाये थे। 

यह भी पढ़ें- VIDEO : सूर्यकुमार विवादास्पद तरीके से हुए आउट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल